जैट्रोफा कर्कस को बायोफयूल के तौर पर प्रदेश द्वारा महत्व दिया जा रहा है। अगामी वर्षो में इस प्रजाति के घनत्व मे वृद्धि करने हेतु इसका  वृक्षारोपण हेतु X;kjgohaपंचवर्षीय में 8394.51 लाख रु0  की धनराशि प्रLrkfor  किया गया है।

  उत्तराखण्ड  फॉरेस्ट हॉस्पिटल ट्रस्ट, हल्द्वानीः- चिकित्सालय की स्थापना तथा संचालन के लिए दिनांक 22-07-89 को " यू0पी0 फॉरेस्ट हॉस्पिटल ट्रस्ट, हल्द्वानी" का गठन किया गया। उत्तराखण्ड  गठन के फलस्वरुप ट्रस्ट, की नियमावली के नियम-29 के प्राविधानों के संदर्भ में यू0पी0 फॉरेस्ट हॉस्पिटल ट्रस्ट, हल्द्वानी  का नाम उत्तराखण्ड  फॉरेस्ट हॉस्पिटल ट्रस्ट, हल्द्वानी किया गया।

1. डॉ0 सुशीला तिवारी स्मारक वन चिकित्सालय, हल्द्वानी।

2. उत्तराखण्ड  फॉरेस्ट हॉस्पिटल ट्रस्ट, मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी।

3. Institute of Allied Health (Paramedical) Services, Education & Training, Haldwani.

4. पीपुल्स कॉलेज एक्सटेंशन इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी।

उक्त के अतिरिक्त सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय, हल्द्वानी एवं महिला चिकित्सालय, हल्द्वानी का प्रशासनिक नियंत्रण भी ट्रस्ट के पास है।

  उत्कृष्टता केन्द्रः- उत्तराखण्ड  जैव विविधता पूर्ण राज्य है। विभिन्न भागों में विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं। चैम्पियन एवं सेठ ने भी इस क्षेत्र में छोटे-छोटे टुकड़ों में 37 वनों के प्रकार पाये जाते हैं। उत्तराखण्ड  के गठन के बाद यह प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्येक वन प्रभाग में जिस प्रजाति की प्रचुरता है वहां पर उस प्रजाति की संख्या बढ़ाई जाये एवं उससे संबंधित सभी जानकारी इकट्ठी कर रखी जाये। प्रभाग में निर्मित वन चेतना केन्द्रों का विकास संबंधित प्रजाति के प्रसार-प्रचार हेतु किया जा रहा है ताकि सामान्य नागरिक एवं पर्यटक उससे लाभ उठा सकें। अब तक 40 उत्कृष्टता केन्द्र विभिन्न वन प्रभागों में स्थापित किये जा चुके हैं। प्रत्येक उत्कृष्टता केन्द्र प्रभागीय वनाधिकारी स्तर के अधिकारी के नियंत्रणाधीन हैं।

Top