13. बोटेनिक गार्डन्स, सड़ियाताल- हिमालयन
बोटेनिक गार्डन्स, सड़ियाताल में निम्न प्रकार कार्य कराये गये-
हिमालयन बोटेनिक गार्डन्स नैनीताल, उत्तराखण्ड
का प्रथम, एकमात्र अनोखा बोटेनिक गार्डन है। इस गार्डन के निर्माण का शुभारम्भ 11वें
वित्त आयोग द्वारा वित्त पोषित "सडियाताल झील पुनर्जीवन परियोजना" के अन्तर्गत झील
क्षेत्र के साद (Siltation) को रोकने के लिए, प्रभाग द्वारा झील के जलग्राही (Catchment)
क्षेत्र में जल, भूमि संरक्षण एवं झील पुनर्जीवन कार्यो के साथ-साथ, इस क्षेत्र को
"हिमालयन बोटेनिक गार्डन्स" के रुप में विकसित करके, यह क्षेत्र शिक्षा, अनुसंधान एवं
पादप विशेषज्ञों, जैव वैज्ञानिकों, पारिस्थितिक वैज्ञानिकों के लिए शोध केन्द्र तथा
पारिस्थितिक पर्यटन एवं पारिस्थितिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण केन्द्र के रुप में
विकसित किया जा रहा है।
क्षेत्र में पारिस्थितिक विकास के लिए कराये गये विशेष
कार्यो एवं नवीनतम अभिनव प्रयोगों (Innovative methods) का विवरण निम्न प्रकार से है।
1. प्रकृति भ्रमण मार्गों एवं मुख्य मार्गों का विकास
2. फ़र्नेटम एवं आर्किडेरियम (Fernatum & Orchidarium) का विकास
3. विजिटर्स एमिनिटि का विकास
4. सूचना परक बोर्ड
5. पादप प्रजातियों का संरक्षण, विकास
6. वृक्षारोपण
7. डिजिटल हरबेरियम
8. लाँन एवं पार्क
9. बटरफ़्लाई पार्क
10. हाइटेक पौधशाला
11. कम लागत (Low Cost) के वानस्पतिक निर्माण
12. जियोडेसिक डोम
13. इन्टरप्रिटेशन सेन्टर, हरबेरियम, पुस्तकालय
14. सालिड वेस्ट (House Dung) का प्रबन्ध
15. बर्ड वाचिंग एवं प्रकृति शिक्षा
16. सड़ियाताल जल प्रपात का विकास