State Tree Burans राज्य वृक्ष बुरांश
बुरांश, मध्यम ऊँचाई का सदापर्णी वृक्ष, हिमालय क्षेत्र में लगभग 1500 मी0 से 3600 मी0 की ऊँचई पर पाया जाता है। इसकी पत्तियां मोटी एवं पुष्प घंटी के आकार के लाल रंग के होते हैं मार्च-अप्रेल में जब इस वृक्ष में पुष्प खिलते हैं, यह अत्यन्त शोभाकार हो जाता है। इसके पुष्प औषधीय गुणों से परिपूर्ण होते हैं जिनका प्रयोग शर्बत बनाने में किया जाता है। स्थानीय लोग नयी कोमल पत्तियों का प्रयोग खाद बनाने एवं नकड़ी का प्रयोग कृषि यन्त्रों के हैंडल बनाने तथा ईंधन के रूप में करते हैं।

State Bird Monal राज्य पक्षी मोनल फीजेण्ट
यह सुन्दर पक्षी हिमालय क्षेत्र में 2300 मी0 से 5000 मी0 की ऊँचाई पर घने वनों में पाया जाता है यह अकेले अथवा समूहों में रहता है। नर का रंग नीला भूरा होता है एवं सिर पर तार जैसी कलगी होती है तथा मादा भूरे रंग की होती है। यह भोजन की खोज मं पंजों से भूमि अथवा बर्फ खोदता हुआ दिखाई पड़ता है। कंद, तने, फल-फूल, बीज तथा कीड़े-मकोड़े इसका भोजन है। इसकी अवाज तेज सीटी के सामान होती है।
Top