टौंगिया स्कूलः- हरिद्वार वन
प्रभाग के अन्तर्गत वन विभाग द्वारा संचालित 4 टौंगिया स्कूल है जिनमें कक्षा-1 से
कक्षा-5 तक छात्र अध्यनरत हैं । हरिद्वार रेंज की पथरी एवं खानपुर रेंज की हरिपुर,
रसूलपुर एवं टीरा टौंगिया ग्रामों में यह स्कूल स्थित हैं । इन स्कूलों में वर्तमान
में कुल 6 अध्यापक छात्रों को शिक्षण का कार्य कराते हैं। इन स्कूलों में अध्यनरत
छात्र-छात्राओं की परीक्षा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नियंत्रण में होती हैं तथा
इन स्कूलों से कक्षा 5 की परीक्षा पास करने के उपरान्त छात्र एवं छात्राओं को आगामी
शिक्षा हेतु किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल/ कालेज में प्रवेश लेने में कोई भी परेशानी
नहीं होती है ।