उत्तराखण्ड वन बाहुल्य प्रदेश है यहां पर कुल भौगोलिक क्षेत्र का 64.79 भू-भाग वन क्षेत्र है जिसमें देवदार, कैल, फर स्प्रूश, सुरई, बांज, चीड़, साल, सागौन, खैर, शीशम, यूकेलिप्टिस, पोपलर, बांस आदि का भरपूर जंगल है। पर्यावरण की रक्षा को मध्यनजर रखते हुए वैज्ञानिक वन विदोहन से यहॉ के वनों से जहां एक ओर करोड़ो रूपये का राजस्व प्राप्त होता है वहीं दूसरी ओर विभिन्न वन आधारित उधोगों से जन सामान्य को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार भी प्राप्त होता है ।
       यूकेलिप्टिस का अधिकांश भाग पेपर मिल में कागज बनाने में उपयोग होता है। वर्तमान में उत्तराखण्ड स्थित सेन्चुरी पेपर मिल तथा स्टार पेपर मिल उत्तर प्रदेश द्वारा सबसे अधिक मात्रा में इसका उपयोग किया जाता है तथा प्लाईवुड उद्योग एवं ईंधन आदि में इसका उपयोग किया जाता है।
      प्रदेश में वृत्तवार स्थापित विभिन्न प्रकार के वन आधारित उद्योगों की संख्या निम्न प्रकार से हैः-
क्र० सं० वृत्त आरा मिलों की
संख्या
प्लाईवुड/
वेनियर इकाईयां
कार्यरत वर्तमान में कार्यरत
नही
1 उत्तरी कुमाऊँ 26 - 48 56
2 दक्षिणी कुमाऊँ 3 - 10 2
3 पश्चिमी 132 26 31 1
4 गढ़वाल 8 - 4 -
5 भागीरथी 12 - 15 -
6 यमुना 27 - - -
7 शिवालिक 174 7 - -
8 नन्दादेवी बायोस्फ़ेयर
रिज़र्व
2 - - 1
9 राजाजी राष्ट्रीय
पार्क
- - - -
योग 384 33 108 60