वन विकास निगम से प्राप्त रौयल्टी:-
       वन प्रभागो की प्रबन्ध योजना के प्राविधानानुसार आरक्षित वन क्षेत्रो के सूखे एवं उखडे वृक्षो का निस्तारंण वन विकास निगम से  करवाया जाता हैं।वन विभाग ,उत्तराखण्ड द्वारा वन विकास निगम को दिये गये लौटो की रौयल्टी दर प्रतिवर्ष स्वीकृत करके उसके अनुसार इन लौटो की रौयल्टी उत्तराखण्ड वन विभाग द्वारा उत्तराखण्ड वन विकास  से जमा करवाई जाती हैं। इस प्रकार वर्ष 2002-2003  से   उत्तराखण्ड वन विकास निगम को आवंटित किये गये लौटो  की रौयल्टी निम्न प्रकार वन विकास निगम से प्राप्त हुई हैं :-

 प्राप्त रौयल्टी(धनराशि करोड़ रुपये में )

वर्ष 2004-05 2005-06 2006-07 2007-08 2008-09 2009-10
धनराशि 69.53 75.45 100.33 112.73 118.16 119.48

लीसा नीति
    उत्तराखण्ड के चीड़ वनों से प्राप्त होने वाला लीसा एक मह्त्वपूर्ण गैर प्रकाष्ठ वन उपज है। लीसा से विरोजा तथा तारपीन का तेल बनाया जाता हैं जिसका उपयोग कागज उद्योग, साबुन तथा पेन्ट बनाने में होता हैं। उत्तराखण्ड में लीसा स्वरोज़गार एवं ग्रामीण अर्थ व्यवस्था का एक प्रमुख साधन हैं और वर्तमान में 174 लीसा आधारित उद्योग कार्यरत हैं, (वर्ष 2009 - 2010 के गणना अनुसार) जिनमें से 98 लीसा इकाईयां कार्यरत है तथा 76 लीसा इकाईयां कार्यरत नहीं है लीसा टिपान का कार्य वर्ष 1890 से प्रायोगिक स्तर पर प्रारम्भ हुआ तथा वर्ष 1920 से नियमित रुप से  किया जाना प्रारम्भ हुआ।

   वर्ष 1993  तक लीसा टिपान "फ़ैन्च कप एण्ड लिप" विधि द्वारा किया जाता रहा हैं। इस विधि से जहां उत्पादन प्रति वृक्ष औसतन लगभग 1.50 किलो से 1.75 किलो होता था वहीं चीड़ वृक्षों की लीसा टिपान हेतु बनाये गये घावों से अत्यधिक क्षति होती थी। अत: चीड़  वृक्षों को क्षति से बचाने के साथ-साथ लीसा का उत्पादन बढ़ाने हेतु वर्ष 1994 में लीसा टिपान कार्य ’रिल विधि’ द्वारा कराया जाने लगा । वर्तमान में सारा लीसा टिपान कार्य रिल विधि द्वारा ही किया जा रहा हैं जिससे वृक्षों से होने वाली क्षति कम हुई तथा लीसा उत्पादन में वृद्धि पायी गयी। 

       वर्ष 2002-03 से उत्तराखण्ड मे लीसा उत्पादन निम्न प्रकार :-

वर्ष उत्पादन (कुन्तल में) राजस्व
(करोड़ रुपये)
2002-03 1,58,730 32.03
2003-04 1,71,459 26.72
2004-05 1,79,834 32.02
2005-06 1,83,493 45.38
2006-07 1,98,190 46.33
2007-08 1,92,983 29.97
2008-09 1,87,518 30.80
2009-10 1,96,075 55.87
Top