राजस्वः-
     वर्ष 2001-02 से  लीसा विक्रय से वन विभाग को प्राप्त राजस्व निम्न प्रकार रहाः-

 वर्ष धनराशि
हजार रु० मे
2001-02 271701
2002-03 320317
2003-04 267183
2004-05 320154
2005-06 453786
2006-07 463287
2007-08 299725
2008-09 308060
2009-10 558755


वन पंचायतों द्वारा लीसा उत्पादन:-
       लीसा उत्पादन वर्ष 2004 से वन पंचायतों द्वारा भी उनके पंचायती वनों में लीसे का गढ़ान कार्य प्रारम्भ किया गया । वन पंचायतों द्वारा पंचायती वनों में किये जाने वाले कार्यों से प्राप्त लीसे का मूल्य वन पंचायतों को नियमानुसार दिया जायेगा जिसे वे वन पंचायत नियमावमी के तहत अपनी माइक्रोप्लान के अनुसार  व्यय करने के  लिये स्वतंत्र हैं।
       अत: उत्तराखण्ड के वनों में लीसे के निस्तारण,खुली नीलामी/ मूल्य निर्धारण के सम्बन्ध में शासन स्तर से स्थापित की गयी उक्त नई व्यवस्था के परिणाम स्वरुप लीसे के निस्तारण में आशातीत सफ़लता दृष्टिगत हुई हैं। वर्तमान में उत्तराखण्ड स्थित आरक्षित वन, सिविल, पंचायती, आई.वी.आर.आई वन एवं नाप भूमि से लीसे का उत्पादन / गढ़ान कार्य प्रगति पर हैं तथा कथित वनों से शासनादेश में निहित निर्देशानुसार उत्पादित लीसे का निस्तारण कार्य सफ़लतापूर्वक किया जा रहा हैं तथा वर्तमान तक लीसे के निस्तारण में किसी प्रकार की विसंगति दृष्टिगत नहीं हुई हैं। 
Top