समेकित परती भूमि विकास योजना :-
यह योजना नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी (आंशिक), देहरादून एवं  पौड़ी गढ़वाल जनपदों में 1989-90 से कार्यान्वित की जा रही है। इस योजना में मुख्यत: सामुदायिक भूमि के संरक्षण, कार्य वृक्षारोपण एवं लघु अभियांत्रिक कार्यों द्वारा किये जाते है। यह योजना भी   केन्द्र द्वारा पुरोनिधानित है। X;kjgoh पंचवर्षीय योजना में 2027.34 लाख  रुपये का परिव्यय प्रस्तावित है।

  नन्दादेवी बायोस्फ़ेयर रिजर्व  की स्थापना :- इसकी स्थापना भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के  सहयोग से 18 जनवरी 1988 को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा परिचालित मैन एवं बायोस्फ़ेयर कार्यक्रम के अन्तर्गत की गई है। इस योजना के अन्तर्गत मुख्यत:  लोगो को प्राकृतिक संसाधन पर निर्भता न्यूनतम करना एवं उनके  आर्थिक उन्नति में सहायक होना है।  X;kjgoh पंचवर्षीय योजना में इस योजना हेतु  311.10  लाख  रुपये का परिव्यय अनुमोदित है।

  प्रोजेक्ट टाईगर :-  उत्तराखण्ड के कार्बेट टाईगर रिर्जव को देश का सर्वप्रथम बाघ संरक्षण क्षेत्र नामित होने का गौरव प्राप्त है। इस योजना के अन्तर्गत बाघ और उसके साथ रहने वाले वन्य जीवों तथा उनके वासस्थल का सम्पूर्ण संरक्षण एवं संर्वधन किया जाता है। X;kjgoh पंचवर्षीय योजना (2007-12)  में  1934.55  लाख  रुपये का परिव्यय  प्रस्तावित  है।

  प्रोजेक्ट एलीफ़ैन्ट :- वर्तमान में देहरादून से चम्पावत जनपद के तराई भावर का क्षेत्र हाथियों का क्षेत्र है। इस महत्वपूर्ण प्रजाति को संरक्षण प्रदान करने के लिये भारत सरकार की सहायता से प्रोजेक्ट एलीफ़ैन्ट को लागू किया जा रहा है। इस योजना हेतु X;kjgoh  पंचवर्षीय योजना (2007-12)  में 3660.01 लाख  रुपये का परिव्यय  प्रस्तावित  है।

पंचवर्षीय एवं वार्षिक योजनाओं के माध्यम से किये गये वर्षवार योजना पर कुल व्यय एवं रोपित क्षेत्रफ़ल निम्नवत रहे :-

 क्र.स योजनाकाल व्यय
(करोड़ रुपये मे)
कुल रोपित क्षेत्र
(है0 में)
1   नवी पंचवर्षीय वार्षिक 1997-2002 357.8727 122462
दसवीं पंचवर्षीय योजना 2002-07
1 वार्षिक योजना 2002-03 87.6009 22100
2 वार्षिक योजना 2003-04 62.3834 19865
3 वार्षिक योजना 2004-05 77.9328 21521
4 वार्षिक योजना 2005-06 201.706 28424
5 वार्षिक योजना 2006-07 149.225 28934
X;kjgoh पंचवर्षीय योजना 2007-12
1 वार्षिक योजना 2007-08 130.094 28829
2 वार्षिक योजना 2008-09 145.85 25727

Top