नवगठित उत्तराखण्ड राज्य अपनी विशिष्ट जैव विविधता के लिये विश्व विख्यात है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भौगोलिक व जलवायु की विविधता के कारण तराई के मैदानी भाग से हिमालय के धवल हिमशिखरों तक फैले भिन्न-भिन्न प्रकार के वन पाये जाते हैं। राज्य में विद्यमान जैव विविधता के कारण यहां के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 12 प्रतिशत भाग संरक्षित क्षेत्रों के रूप में है जिसमें 6 राष्ट्रीय उद्यान व 6 वन्य जीव विहार हैं। इसके साथ-साथ नन्दादेवी बायोस्फियर रिजर्व है । राज्य में नन्दादेवी राष्ट्रीय पार्क एवं फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के रूप में दो विश्व धरोहर स्थल भी मौजूद हैं। कार्बेट राष्ट्रीय पार्क को देश का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान होने का भी गौरव प्राप्त है।
वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य में स्तनधारी प्राणियों की 102, पक्षियों की 600, उभयचर की 19, सरीसृप की 70 व मछलियों की 124 प्रजातियां पायी जाती है। इन प्रजातियों में विश्व भर में दुर्लभ घोषित बाघ (Panthera tigers), एशियाई हाथी (Elephus maximus), गुलदार (Panthera pardus) , कस्तूरा मृग (Moschus chrysogaster), हिम तेन्दुआ (Panthera uncial), मोनाल (Lophophorus impejanus) आदि मुख्य है।
उत्तराखण्ड राज्य के संरक्षित क्षेत्रों में जैव विविधता संरक्षण का उत्तरदायित्व मुख्य रूप से वन्य जीव प्रशिक्षण संरक्षण का है। वन्य जीवों के प्राकृतवास का संरक्षण, संबर्धन व विकास करना इस संरक्षण के मुख्य उद्देश्य है।
संरक्षित क्षेत्रों का विवरण :
उत्तराखण्ड में 6 राष्ट्रीय पार्क व 6 वन्य जीव विहार तथा 2 संरक्षण आरक्षी है, जिनका विवरण निम्न प्रकार है :-
राष्ट्रीय पार्क :
| क्रं.सं | संरक्षित क्षेत्र |
क्षेत्रफ़ल वर्ग कि० मी० |
स्थापना वर्ष |
| 1 | कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान | 520.82 | 1936 |
| 2 | नन्दादेवी राष्ट्रीय उद्यान | 624.60 | 1982 |
| 3 | फ़ूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान | 87.50 | 1982 |
| 4 | राजाजी राष्ट्रीय उद्यान | 820.42 | 1983 |
| 5 | गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान | 2390.02 | 1989 |
| 6 | गोविन्द राष्ट्रीय उद्यान | 472.08 | 1990 |
| योग | 4915.44 |
वन्य जीव विहार :
| क्रं.सं. | संरक्षित क्षेत्र | क्षेत्रफ़ल वर्ग कि० मी० | स्थापना वर्ष |
| 1 | गोविन्द वन्य जीव विहार | 485.89 | 1955 |
| 2 | केदारनाथ वन्य जीव विहार | 975.20 | 1972 |
| 3 | अस्कोट वन्य जीव विहार | 599.93 | 1986 |
| 4 | सोनानदी वन्य जीव विहार | 301.18 | 1987 |
| 5 | बिन्सर वन्य जीव विहार | 47.07 | 1988 |
| 6 | मसूरी वन्य जीव विहार | 10.82 | 1993 |
| योग | 2420.09 |
संरक्षण आरक्षिति :-
| क्रं.सं. |
संरक्षण आरक्षिति
का नाम |
क्षेत्रफ़ल वर्ग कि० मी० | स्थापना वर्ष |
| 1 | झिलमिल संरक्षण आरक्षिति | 37.84 | 2005 |
| 2 | आसन संरक्षण आरक्षिति | 4.44 | 2005 |
| योग | 42.28 |