1, नन्दादेवी राष्ट्रीय पार्क, फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क, केदारनाथ वन्य जीव विहार व बफर क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए नन्दादेवी बायोस्फियर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 226271.75 है0 है।

2, कार्बेट राष्ट्रीय पार्क, सोनानदी वन्य जीव विहार व बफर क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए कार्बेट टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्र 128832 है0 है।

3, वर्ष 1995 में स्थापित भारत रत्न पं0 गोबिन्द बल्लभ पन्त उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान 4.693 है0 में फैला हुआ है।

    गूजर पुनर्वास :- वर्ष 1983 में राजाजी राष्ट्रीय पार्क की स्थापना के बाद पार्क में रह रहे गूजर परिवारों का पार्क से अन्यंत्र पुनर्वास करने का कार्यक्रम लागू किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वन्य जीव संरक्षण के अधिनियम के प्राविधानों का पालन करना तथा वनों में रहने वाले गूजर परिवारों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। इसके अन्तर्गत प्रत्येक गूजर परिवार को 0.82 हेक्टेयर भूमि, पेयजल सुविधा, पुनर्वास भत्ता तथा विभिन्न नागरिक सुविधायें जैसे- स्वास्थ्य, शिक्षा, पशु चिकित्सा, सामुदायिक विकास केन्द्र आदि उपलब्ध कराई जा रही हैं ।

   मानव-वन्य जन्तु संघर्ष :- उत्तराखण्ड एक वन बाहुल्य राज्य होने व वनों के आसपास मानव आबादी होने के कारण सदैव मानव व वन्य जन्तुओं में संघर्ष की घटनायें नियमित रूप से प्रकाश में आती हैं। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा इन परिस्थितियों में मानव जीवन, मवेशियों व फसलों आदि की क्षति होने पर अनुदान धनराशि दिये जाने का प्राविधान है।

  वन्यजीव पर्यटन :- उत्तराखण्ड राज्य प्राकृतिक सौन्दर्य की दृष्टि से पर्यटन के क्षेत्र में देश-विदेश के पर्यटकों के लिए एक आकर्षण के केन्द्र के रूप में उभर रहा है। राज्य के पर्यटन में वन्यजीव पर्यटन का एक विशेष महत्व है। राज्य के विभिन्न राष्ट्रीय उद्यानों, जीव अभ्यारण्यों मे पिछले तीन वर्षो में आये पर्यटकों की संख्या व इससे प्राप्त राजस्व का विवरण निम्न प्रकार है :-

क्र० सं० संरक्षित क्षेत्र का नाम  वर्ष 2006-07  वर्ष 2007-08  वर्ष 2008-09
कुल पर्यटक प्राप्त राजस्व कुल पर्यटक प्राप्त राजस्व कुल पर्यटक प्राप्त राजस्व
1 कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान 139047 229.71 171394 280.41 202649 306.38
2 सोनानदी वन्य जीव विहार 4975 8.12 12917 11.81 18434 13.80
3 बिन्सर वन्य जीव विहार 21661 10.26 24539 12.07 23007 11.58
4 फ़ूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान 6618 4.61 6944 6.02 6784 6.35
5 नन्दादेवी राष्ट्रीय उद्यान 189 0.11 123 0.11 134 0.17
6 केदारनाथ वन्य जीव विहार 1171 1.76 1359 0.90 1528 1.03
7 गोबिन्द वन्य जीव विहार 2499 4.64 1946 2.43 1866 2.52
8 राजाजी राष्ट्रीय उद्यान 17033 23.92 20392 20.36 19213 19.56
9 गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान 5850 7.03 8224 7.84 19375 16.92

Top